कानूनी जागरूकता फैलाना
आम जनता को उनके मौलिक अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना।
न्याय दिलाने में सहायता
जरूरतमंद और पीड़ित व्यक्तियों को कानूनी सहायता प्रदान करना तथा उन्हें न्याय दिलाने में सहयोग करना।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना
समाज में फैले भ्रष्टाचार और अन्याय के विरुद्ध कार्य करना और पारदर्शिता को बढ़ावा देना।
गरीब एवं कमजोर वर्ग की मदद
आर्थिक रूप से कमजोर, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना।
सामाजिक समानता को बढ़ावा देना
जाति, धर्म, लिंग आदि के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करने के लिए कार्य करना।
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना
पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायता करना।
शिक्षा और जागरूकता अभियान चलाना
समय-समय पर सेमिनार, कैम्प और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना।
मानवाधिकारों की रक्षा
समाज में मानवाधिकारों का संरक्षण करना और उनके उल्लंघन के मामलों में कार्यवाही करना।
युवा और महिलाओं को सशक्त बनाना
महिलाओं और युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना।
कानूनी सहायता शिविर आयोजित करना
मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता के लिए कैम्प का आयोजन करना।
राष्ट्रीय अध्यक्ष — शरीफ अख्तर
राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव — सैफ मालिक एडवोकेट